मुंबई (कमोडिटीजकंट्रोल) - नाफेड ने राजस्थान में चना की खरीदी इस सप्ताह से शुरू कर दी है और प्राप्त जानकारी के अनुसार नाफेड ने अप्रैल 6 तारीख तक कुल 284.83 टन चना की खरीदी की है।
फिलहाल नाफेड कोटा, बीकानेर, केकड़ी और देइ मंडियों में चना की खरीदी कर रहा है| नफेड ने सर्वाधिक 148.50 टन चना की खरीदी बीकानेर से की है, जबकि केकड़ी, देइ और कोटा में खरीदी क्रमशः 91.96 टन, 25.67 टन और 18.70 टन की है।
चना की खरीदी फिलहाल औसत भाव 5408 पर हुई है।
नाफेड अभी सिर्फ राजस्थान में चना की खरीदी में सक्रिय है जल्द ही देश के अन्य कुछ राज्यों से भी खरीदी कर सकता है।
|