मुंबई : (कमोडिटीज कंट्रोल) : जैसे जैसे जीरे की आवक बढती जा रही है वैसे वैसे दबाव की बजह से जीरे मे कमजोरी बढती जा रही है, पिछले 1 माह से गुजरात में जीरे की आवक में अच्छीखासी वृद्धि देखी गई है, वहीँ आने वाले सप्ताह तक राजस्थान में जीरे की आवक शुरू हो सकती है जिससे बाजार में फिर से दबाव बन सकता है।
आज गुजरात की प्रमुख मंडी उंझा में 65 से 70 हजार बैग जीरे की आवक थी, परन्तु सिमित व्यापार के कारण व्यापार स्थिर दर्ज किया गया, स्थानीय व्यापारियों के अनुसार एक्सपोर्ट में छिटपुट मांग की वजह से जीरे में तेज गिरावट पर लगाम लगा हुआ है।
राजकोट मंडी में आज 4000 बैग जीरे की आवक दर्ज की गई परन्तु हलके माल की आवक के कारण 10 रुपये प्रति 20 किलो की कमजोरी दर्ज की गई।
गोंडल की मंडी में 1500 बैग जीरे की आवक थी परन्तु चीन से आये खरीददार की वजह से जीरे में स्थिर कारोबार दर्ज किया गया।
गुजरात की मंडियों में इस वक़्त जीरे की अच्छी आवक देखी जा रही है परन्तु आने वाले दिनों में आवक धीमी हो जाएगी जिससे जीरे की गिरती कीमतों पर लगाम लग सकता है परन्तु राजस्थान में अगले सप्ताह से जीरे की आवक शुरू हो जाएगी जिससे अल्पकालीन समय के लिए जीरे की कीमतों पर दबाव बन सकता है।
Mandi
|
Sub_Var1
|
Arrival
|
Price
|
Prev_Arrival
|
Prev_Price
|
Unjha
|
Best Quality:
|
65000Bags(55kg)
|
3110/3215
|
45000Bags(55kg)
|
3110/3215
|
Unjha
|
Bombay Bold:
|
|
3010/3115
|
|
3010/3115
|
Unjha
|
NCDEX (New):
|
|
2685/2790
|
|
2685/2790
|
Unjha
|
Poor Quality (Rough):
|
|
2410/2515
|
|
2410/2515
|
Rajkot
|
European Quality:
|
|
2675/2800
|
|
2685/2790
|
Rajkot
|
Singapore Quality:
|
|
2600/2675
|
|
2485/2690
|
Rajkot
|
Discolor
|
4000 Bags(55kg)
|
2400/2600
|
2000 Bags(55kg)
|
2485/2590
|
Rajkot
|
Kirana:
|
|
2800/3000
|
|
2785/2990
|
Rajkot
|
Europe:
|
|
3100
|
|
3140
|
Rajkot
|
Singapore(Mundra):
|
|
3025
|
|
3010/3040
|
Gondal
|
Kirana
|
1500Bags(55kg)
|
3000/3200
|
22000Bags(55kg)
|
3000/3200
|
Gondal
|
Medium
|
|
2800/2900
|
|
2800/2900
|
(कमोडिटी कंट्रोल ब्यूरो द्वारा: + 91-22-40015567)